कई लोगों को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा की क्रोध करने से उनका कितना नुकसान होता है। कहीं लोग बात-बात पर उत्तेजित हो जाते हैं और उस उत्तेजना में वो मर्यादाएं भूल जाते हैं और किसी पर भी अपना गुस्सा उतार देते हैं। ऐसे लोगों को फायदा तो कुछ होता नहीं बस नुकसान ही होता है।
क्रोध में हम खुद के स्वास्थ्य का, संबंधों और छवि का नुकसान कर देते हैं। व्यक्ति को अपनी छवि का हमेशा ध्यान रखना चाहिए।
अपनी छवि को लेकर व्यक्ति को बिलकुल भी लापरवाह नहीं होना चाहिए। सिर्फ व्यावसायिक जीवन में ही नहीं, निजी जीवन में भी इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की हमारी छवि न खराब हो। निजी जीवन में भी हम कभी कभी अपनों पर इतना गुस्सा हो जाते हैं जिस वजह से हमारी छवि खराब हो जाती है।
बार-बार गुस्सा करने से व्यक्ति सबसे पहले अपने संबंध खोता है। क्रोध की आग में सबसे पहले संबंध ही जलते हैं। वर्षों से चले आ रहे संबंध भी क्रोध के कारण पल भर में खत्म हो जाते हैं। रिश्तों में दरार आते ही सबसे पहले निष्ठा और विश्वास टूट जाता है उसके बाद व्यक्ति का सम्मान चला जाता है।
अगर आप भी बार बार किसी व्यक्ति पर क्रोध कर रहे हैं तो आप उसकी नजर में अपना सम्मान खो रहे हैं। क्रोध से सिर्फ और सिर्फ नुकसान ही होता है फायदा कुछ भी नहीं। चेहरे पर से मुस्कुराहट चली जाती है।
किसी भी बात से उस पर गहराई से विचार करना चाहिए फिर ही अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करनी चाहिए। बातों को व्यक्त करने के लिए सही समय का इंतजार करना चाहिए।