फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयादशमी 2018: रावण ने मरते समय लक्ष्मण को दी थी जीवन की ये बड़ी सीख

Tue, 16 Oct 2018 01:40 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विजयादशमी 2018
विज्ञापन

19 अक्टूबर को देश में विजयदशमी का पर्व मनाया जाएगा। विजयदशमी के दिन विष्णुजी के अवतार भगवान राम ने रावण का अंत किया था। रावण एक महान पंडित होने के साथ ही भगवान शिव का परम भक्त भी था और उसे भगवान शिव के कई वरदान प्राप्त थे। युद्ध में भगवान राम के हाथों मरने से पहले रावण ने लक्ष्मण को जीवन की कुछ जरुरी बातें बताई थी। रावण के आखिरी समय की ये ऐसी बातें हैं, जो आज के संदर्भ में भी उतनी ही सटीक हैं जितनी कि पहले...

विज्ञापन


1-  जब भी कोई शुभ कार्य करना हो तो उसे तुरंत कर लेना चाहिए। रावण ने लक्ष्मण से कहा कि जैसा कि मैंने श्रीराम की शरण में आने में देरी कर दी।

2-  अपने शत्रु को कभी कमजोर मत समझो, जैसा कि मैंने हमेशा राम और हनुमान को समझा।

3-  अपने जीवन का कोई राज हो तो उसे किसी को भी नहीं बताना चाहिए, क्योंकि विभीषण रावण की मृत्यु का राज जानते थे।

4-  अपने आसपास या साथ में काम करने वाले लोगों और भाई से कभी भी दुश्मनी नहीं करनी चाहिए। ये कभी भी भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

5-  हमेशा उस व्यक्ति पर भरोसा करो जो आपकी आलोचना करता हो।

6-  हमेशा विजेता मानने की गलती नहीं करनी चाहिए भले ही हर बार आपकी जीत होती रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें