फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी पर राशि के अनुसार करें उपाय, करियर और आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

Thu, 23 Jul 2026 01:18 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

देवशयनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में जाते हैं और इसी के साथ चार महीने तक चातुर्मास आरंभ हो जाता है। ऐसे में देवशयनी एकादशी पर राशिनुसार कुछ उपाय बहुत ही कारगर साबित होते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
देवशयनी एकादशी उपाय - फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है। इसे हरिशयनी एकादशी, पद्मा एकादशी या तुरी एकादशी भी कहते हैं। इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 25 जुलाई जुलाई को रखा जाएगा और इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के शयन में जाने की कथा प्रचलित है, जिसके अनुसार चार महीनों तक भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हैं और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को जागते हैं। यह चार महीने 'चातुर्मास' कहलाते हैं, जिनमें विवाह, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। आइए जानते है इस दिन राशिनुसार क्या-क्या दान करना शुभ होता है।
विज्ञापन

2 of 8
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष और वृश्चिक राशि
मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। इन राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी के दिन आटा, चीनी, गुड़, सत्तू,फल या मीठे व्यंजनों का दान करना चाहिए । इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति धन लाभ होता है।
 
विज्ञापन

3 of 8
वृषभ राशि - फोटो : amar ujala
वृषभ और तुला राशि
वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। देवशयनी एकादशी पर सफेद वस्त्रों, दूध, दही,चावल आदि का दान करना भी बहुत फलदाई होगा। इससे धन लाभ होगा। 

4 of 8
मिथुन राशि - फोटो : amar ujala
मिथुन और कन्या राशि
इन राशियों के स्वामी बुध होते हैं। मिथुन और कन्या राशि के जातकों को देवशयनी एकादशी पर मूंग की दाल, हरी सब्जियां और गाय को चारा दान करना चाहिए। इस उपाय से सुख समृद्धि और धन का लाभ मिलेगा और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा हासिल होगी। 
विज्ञापन

5 of 8
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
देवशयनी एकादशी पर धन में वृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए कर्क राशि के लोगों को चांदी, मोती, खीर, चावल, चीनी, घी और जल का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन

6 of 8
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
इस राशि के स्वामी सूर्य है। इस राशि के जातक को देवशयनी एकादशी के दिन सूर्य को जल देना चाहिए और गुड,गेहूं, सत्तू, तांबा आदि का दान करना चाहिए। इससे अच्छी सेहत और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन

7 of 8
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु और मीन राशि
धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। बृहस्पति देव की कृपा पाने के लिए इन राशि के लोगों को देवशयनी एकादशी के दिन पीले कपड़े, हल्दी, पपीता, चना,चने की दाल,केसर,पीली मिठाईयां व जल का दान करना शुभ रहेगा।
विज्ञापन

8 of 8
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर और कुंभ राशि
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और देवशयनी एकादशी पर शनि की कृपा पाने और कुंडली से शनिदोष को खत्म करने के लिए इन राशि के जातकों को तिल का दान करना चाहिए। 

Guru Purnima 2026: केंद्र दृष्टि योग से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, जीवन में आएंगे सुख-समृद्धि और सफलता


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें