देवशयनी एकादशी शुभ मुहूर्त
देवशयनी एकादशी तिथि प्रारम्भ - जुलाई 16, 2024 को रात्रि 08:33 बजे से
देवशयनी एकादशी तिथि समाप्त - जुलाई 17, 2024 को रात्रि 09:02 बजे तक
18 जुलाई को, पारण समय -प्रातः 05:35 से प्रातः 08:20 तक
पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय - रात्रि 08:44
करें इस मंत्र का जाप
ॐ नमो भगवते वा सुदेवा य, ॐ वि ष्णवे नम:
श्री हरि विष्णु को लगाएं ये भोग
श्री हरि विष्णु को भोग स्वरूप आप गुड़, चने की दाल, किशमिश, केला आदि का भोग लगा सकते हैं। भोग लगते समय ये ध्यान रखें कि भोग के साथ तुलसी दल अवश्य चढ़ाएं
देवशयनी एकादशी पर करें ये उपाय
- देवशयनी एकादशी के दिन श्री विष्णु चालीसा का पाठ करने और केले के पेड़ की पूजा करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
- देवशयनी एकादशी के दिन प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें उनके पसंदीदा फूल अर्पित करें।
- देवशयनी एकादशी पर तुलसी के पेड़ पर गन्ने का रस चढ़ाएं, इससे रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
- इस दौरान पूजा में चांदी का सिक्का जरूर रखें, फिर अगले दिन उसे तिजोरी में पीले कपड़े में बांधकर रख दें। इससे धन वृद्धि होती है।