फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवउठनी एकादशी पर योगनिद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, जानें उपाय और व्रत नियम

Fri, 13 Nov 2026 07:32 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दिन तुलसी से जुड़े उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
देवउठनी एकादशी का महत्व - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा के बाद जागते हैं और सृष्टि के संचालन का भार अपने कंधों पर लेते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देव प्रबोधिनी या देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास समाप्त हो जाता है और इसके के साथ शुभ और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृहप्रवेश समेत कार्यों की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं इस एकादशी का महत्व, पूजा विधि और व्रत के नियम।

विज्ञापन


देवउठनी एकादशी का पौराणिक महत्व
पौराणिक मान्यता के अनुसार, आषाढ़ शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु क्षीरसागर में शेषनाग की शैय्या पर योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। कार्तिक शुक्ल एकादशी को भगवान विष्णु के जागने के साथ ही शुभ और मांगलिक कार्य दोबारा शुरू हो जाते हैं। इसी वजह से इस तिथि को देव जागरण एकादशी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत और भगवान विष्णु की पूजा करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। तुलसी विवाह कराने से घर में सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है।
 
देवउठनी एकादशी और तुलसी से जुड़े उपाय

  • देवउठनी एकादशी पर शालिग्राम और तुलसी विवाह का विशेष महत्व होता है। इस दिन माता को लाल चुनरी अर्पित करना ना भूलें।
  • देवउठनी एकादशी के दिन शाम की पूजा के समय तुलसी के पौधे में पीले धागे से 11 गांठ जरूर लगाएं। 
  • देवउठनी एकादशी पर देवी तुलसी को कच्चा दूध अर्पित करें और घी का दीपक जरूर जलाएं।
  • भगवान विष्णु को तुलसी बहुत ही प्रिय होती है। ऐसे में देवउठनी एकादशी पर तुलसी दल जरूर अर्पित करें। 
  • इस दिन ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का 11 बार जाप करें।
  • पूजा के दौरान तुलसी की 7 या 11 बार परिक्रमा करें। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। 

विज्ञापन

देवउठनी एकादशी व्रत के क्या है नियम

  • एकादशी पर सात्विक भोजन करें और प्याज, लहसुन, मांस-मदिरा से परहेज करें।
  • देवउठनी एकदाशी पर सुबह स्नान के बाद भगवान विष्णु का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
  • तुलसी माता की पूजा करें और भगवान विष्णु को तुलसी दल अर्पित करें।
  • इस दिन जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें