फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवगुरु बृहस्पति के इन उपायों को करने से चमक जाती है किस्मत

Wed, 15 Apr 2020 03:40 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार देवगुरु बृहस्पति को शुभ फल देने वाला ग्रह और देवता माना गया है।  बृहस्पति के शुभ प्रभाव से सुख, सौभाग्य, लंबी आयु, धर्म लाभ मिलता है। वैवाहिक जीवन में भी यह ग्रह अहम भूमिका निभाता है। यदि कुंडली में देवगुरु बृहस्पति किसी पापी ग्रह के साथ बैठ जाएं तो अशुभ संकेत भी देने लगते हैं। आइए, आज हम आपको देवगुरु बृहस्पति से जुड़े दोषों को दूर करने के कुछ आसान उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को करने से आपका भाग्योदय हो जाएगा और जीवन से तमाम परेशानियां दूर हो जाएंगी।

 
विज्ञापन

2 of 8
मंत्र जाप
  • जीवन से नकारात्मकता को दूर करने के लिए प्रतिदिन 'ॐ बृं बृहस्पतये नमः' का 108 बार जप करें।
  • देवगुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रतिदिन ॐ भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का एक माला जप करें। 


 
विज्ञापन

3 of 8
विष्णुसहस्रनाम का पाठ 
  • यदि तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यों में सफलता नहीं मिल रही है और आपके मन में चीजों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रहती है तो नियमित रूप से विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। नियमित पाठ करने से बाधाएं दूर हो जाती हैं और कार्यों में सफलता मिलती है। 



 

4 of 8
भगवान विष्णु को भोग लगाएं
  • गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को संभव हो तो पीले रंग के फल का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बांटें।


 
विज्ञापन

5 of 8
भगवान विष्णु की आराधना
  • प्रतिदिन भगवान विष्णु की आराधना के बाद हल्दी और चंदन का तिलक करें। किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले इस उपाय को करें, सफलता अवश्य मिलेगी। 

 
विज्ञापन

6 of 8
प्रत्येक पूर्णिमा को करें ये उपाय
  • देवताओं के गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए प्रत्येक पूर्णिमा को सत्यनारायण भगवान की कथा सुनें या स्वयं कहें। 

 
विज्ञापन

7 of 8
राम रक्षा स्तोत्र का पाठ
  • जिन जातकों को रोग, शत्रु, आदि से परेशानी के साथ-साथ अपने कामकाज में अचानक से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हो, वे नियमित रुप से राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें। देवगुरु बृहस्पति का यह उपाय परम कल्याणकारी सिद्ध होगा।




 
विज्ञापन

8 of 8
नियमित हनुमान चालीसा का पाठ
  • नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करने से सभी तरह के दोषों से छुटकारा मिल जाता है। देवगुरु बृहस्पति का यह उपाय परम कल्याणकारी सिद्ध होगा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें