फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitraguta Puja 2024: चित्रगुप्त पूजा आज , जानिए इस दिन क्यों होती ही कलम-दवात की पूजा

Sun, 03 Nov 2024 11:31 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

चित्रगुप्त पूजा पर बहीखाता, पेन, दवात और लेखा-जोखा में काम आने वाली अन्य दूसरी वस्तुओं की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chitraguta Puja 2024: आज चित्रगुप्त पूजा का पर्व है।  इस पर्व पर भगवान चित्रगुप्त की पूजा करने का विधान है। हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त की पूजा का विशेष महत्व है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर चित्रगुप्त पूजा का पर्व मनाया जाता है। हिंदू धर्म में भगवान चित्रगुप्त को न्याय का देवता माना जाता है। यह व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर फल और दंड देते हैं। भगवान चित्रगुप्त के पास हर व्यक्ति के कर्मों का पूरा लेखा-जोखा रहता है। चित्रगुप्त पूजा पर बहीखाता, पेन, दवात और लेखा-जोखा में काम आने वाली अन्य दूसरी वस्तुओं की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन इन चीजों की पूजा करने पर व्यापार में तरक्की और जीवन में सुख-शांति, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं चित्रगुप्त पूजा का शुभ मुहूर्त और तिथि।
विज्ञापन


चित्रगुप्त तिथि औ पूजा का शुभ मुहूर्त 
हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को चित्रगुप्त की पूजा की जाती है। इस साल कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो चुकी है। इस तिथि का समापन आज 03 नवंबर को रात 10 बजकर 5 मिनट पर होगा। इस तरह से पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 4 मिनट तक है। 

चित्रगुप्त पूजा का महत्व 
भगवान चित्रगुप्त की पूजा विशेषकर कायस्थ समाज करता है। चित्रगुप्त की पूजा में कलम, दवात और लेखा-जोखा की पुस्तकों का विशेष रूप से पूजन होता है। इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा में पंचोपचार विधि से पूजा होती है। पूजा में इस्तेमाल सभी सामग्रियों को प्रयोग करते हुए भगवान चित्रगुप्त की पूजा होती है। पूजा के बाद कलम से कुछ लिखा जाता है। इस दिन दिवाली पर जो नया बहीखाता लाया जाता है उसे इस दिन खोलकर स्वास्तिक और श्री गणेशाय नम: लिखा जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन पूजा करने पर व्यापार में तरक्की और रुकावटें दूर होती हैं। इस दिन व्यापारी  अपने नए बहीखाते से साल की शुरुआत करते हैं। 

Happy Bhai Dooj Wishes 2024: भाई दूज पर इन संदेशों से दें प्यारे भाई को शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

विज्ञापन


Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर तिलक के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, मंत्र, आरती

Bhai Dooj 2024: भाई दूज आज, जानिए तिलक का महत्व, शुभ मुहूर्त और नियम

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें