फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandra Grahan November 2020: चंद्र ग्रहण आज, इन बातों का रखें ध्यान, बरतें सावधानियां

Mon, 30 Nov 2020 06:59 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 30 नवंबर को चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर। 
  • ग्रहण का अन्तिम स्पर्श शाम 5 बजकर 22 मिनट पर।
  • उपछाया होने के कारण ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा।
विज्ञापन
चंद्र ग्रहण 2020 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Chandra Grahan November 2020: उपछाया चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लग रहा है। यह इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण है। धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से ग्रहण का लगना अशुभ माना जाता है। ग्रहण में लगने वाले सूतक का विचार किया जाता है। ज्योतिष विद्वानों का मानना है कि उपछाया चंद्र ग्रहण के कारण इस बार सूतक काल मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन


उपछाया चंद्र ग्रहण का समय और दृश्य क्षेत्र
30 नवंबर को चंद्र ग्रहण का पहला स्पर्श दोपहर 1 बजकर 04 मिनट पर लगने जा रहा है। जबकि ग्रहण का अन्तिम स्पर्श इसी दिन शाम 5 बजकर 22 मिनट पर बताया जा रहा है और चन्द्र ग्रहण का परमग्रास दोपहर 3 बजकर 13 मिनट पर देखा जा सकेगा। चंद्र ग्रहण एशिया के कुछ देशों के साथ अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में भी देखाई देगा।



ग्रहण के दौरान बरतें ये सावधानियां

  • ग्रहण के दौरान और ग्रहण के खत्म होने तक भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए।
  • ग्रहण में घर के मंदिरों के कपाट बंद कर देना चाहिए। ताकि भगवान पर ग्रहण का असर ना हो सके।
  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान ना तो ग्रहण देखना चाहिए और ना ही घर के बाहर निकलना चाहिए। 
  • ग्रहण में स्त्री-पुरुष को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। ग्रहण के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण में संतान पर बुरा असर पड़ता है।
  • सूतक लगने पर और ग्रहण के दौरान सबसे ज्यादा नकारात्मक शक्तियां हावी रहती हैं। ग्रहण में कभी भी श्मशान घाट में नहीं जाना चाहिए।
  • सूतक लगने पर किसी भी तरह का कोई भी शुभ कार्य करने से बचना चाहिए। ग्रहण में किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल नहीं होता।
  • ग्रहण के दौरान बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए। इसके अलावा न तो कुछ खाना चाहिए और न ही खाना बनाना चाहिए।

ग्रहण के बाद जरूर करें ये कार्य  

  • चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा से संबंधित मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
  • ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान कर नए कपड़े पहने फिर कुछ दान करें।
  • इसके बाद कोई अन्य कार्य करना शुरू करें।
  • ग्रहण खत्म होने के बाद पूरे घर में गंगाजल डालकर शुद्धि करें।
  • ग्रहण खत्म होने पर घर के पास मौजूद किसी मंदिर में पूजा कर दान करें।
  • मान्यता यह भी है कि ग्रहण खत्म होने पर गाय को रोटी खिलाने से अच्छा फल प्राप्त होता है।
  • मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ग्रहण खत्म होने के बाद इन्द्र देव की पूजा करने का भी विधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें