10 जनवरी को साल 2020 का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। यह चंद्र ग्रहण शुक्रवार, 10 जनवरी की रात 10 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर रात के 2 बजकर 42 मिनट तक चलेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण की अवधी 4 घंटे से अधिक की रहेगी। रात्रि 10 बजकर 43 मिनट से 2 बजकर 40 मिनट तक यह चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। आमतौर पर ग्रहण से 12 घंटे पहले चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में सभी मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और ग्रहण के खत्म हो जाने के बाद ही मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं। आइए, आज जानते हैं इस चंद्र ग्रहण में सूतक काल क्यों नहीं लगेगा...