मां दुर्गा की पूजा के साथ भैरव की पूजा अवश्य की जाती है। नवरात्रि में नौ कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजते हैं तो वहीं बालक को बटुक भैरव के रूप में पूजा जाता है। काल भैरव के 64 रूप माने गए हैं जिसमें से बटुक भैरव उनका सौम्य स्वरूप है। बटुक का अर्थ होता है 15 से 16 वर्ष का बालक। गृहस्थ लोग भगवान भैरव के इस रूप करते हैं। इसके अलावा यह भी माना जाता है कि बालक की पूजा बजरंगबली का स्वरूप मानकर की जाती है इसलिए कंजको के साथ बिठाए जाने वाले बालक को लांगुर या लंगुरिया भी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार जिस तरह से भैरों के दर्शन के बिना माता रानी के दर्शन अधूरे माने जाते हैं उसी प्रकार से बालक की पूजा के बिना कंजक पूजन अधूरा माना जाता है। जिस प्रकार से सभी कन्याओं का पूजन किया जाता है उसी तरह से बालक का पूजन भी करना चाहिए।
नवरात्रि के दिनों में नवमी तिथि को माता सिद्धिदात्री का पूजन किया जाता है। सिद्धिदात्री माता समस्त सिद्धियों को प्रदान करने वाली हैं। इनके साथ भगवान भैरव की आराधना करना बहुत लाभप्रद रहता है। मान्यता है कि इनके पूजन से भी साधक को सिद्धियां प्राप्त होती हैं।