फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2020: अंतिम नवरात्रि आज, जानें मां दुर्गा के 10 चमत्कारी मंत्र जिनसे होती है हर मनोकामना पूरी

Thu, 02 Apr 2020 08:24 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
नवरात्रि के दिनों में माता पृथ्वी पर होती हैं, इसलिए इन दिनों माता को प्रसन्न करना अधिक आसान होता है और माता जल्दी भक्तों की मनोकामना भी पूरी करती है। इस बार 25 मार्च, बुधवार से मां का पावन पर्व शुरु हो गया था। नवरात्रि के दिनों में आपकी मनोकामना क्या है इस बात को ध्यान में रखकर मंत्रों का जप भी जरुरी है।  देवीभागवत् पुराण में कुछ ऐसे मंत्रों का वर्णन किया गया है, जिनसे माता को आसानी से प्रसन्न करके उनसे अपनी इच्छानुसार आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है। आज जानते हैं, आपकी मनोकामना के लिए सबसे बढ़िया मंत्र क्या है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 11
मां दुर्गा


विज्ञापन

3 of 11
संतान सुख के लिए

संतान सुख पाना चाहते हैं तो नियमित इस मंत्र का जप करें...
  • सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

4 of 11
संकट से निपटने के लिए

इन दिनों आपका बुरा समय चल रहा है और बार-बार संकट में फंस जा रहे हैं तो देवी के इस मंत्र का जप करें...
  • शरणागतदीनार्तपरित्राणपरायणे। सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।।
विज्ञापन

5 of 11
ऐश्वर्य से भरपूर जीवन के लिए

ऐश्वर्य से भरपूर जीवन पाना चाहते हैं तो देवी के इस सिद्ध मंत्र का जप करें...
  • ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः। शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै।।
विज्ञापन

6 of 11
मोक्ष प्राप्ति के लिए

जीवन मृत्यु यानी बार-बार जन्म लेने और मरने के चक्र से बचना चाहते हैं तो मोक्ष प्राप्ति के लिए नियमित देवी के इस मंत्र का जप करें...
  • सर्वस्य बुद्धिरुपेण जनस्य हृदि संस्थिते। स्वर्गापवर्गदे देवि नारायणि नमोऽस्तु ते।
विज्ञापन

7 of 11
सभी सिद्धियों की प्राप्ति के लिए
  • दुर्गे देवि नमस्तुभ्यं सर्वकामार्थसाधिके। मम सिद्धिमसिद्धिं वा स्वप्ने सर्वं प्रदर्शय।। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस मंत्र से सपने में भूत भविष्य जानने के क्षमता आ जाती है।

8 of 11
आकर्षित शक्ति बढ़ाने के लिए
  • ॐ महामायां हरेश्चैषा तया संमोह्यते जगत्, ज्ञानिनामपि चेतांसि देवि भगवती हि सा। बलादाकृष्य मोहाय महामाया प्रयच्छति।। देवी के इस सिद्ध मंत्र से व्यक्ति में आकर्षण क्षमता आ जाती है, जिससे आप अपनी बातों और व्यक्तित्व से लोगों को आकर्षित करने में कामयाब हो सकते हैं।

9 of 11
सुंदर और सुयोग्य जीवनसाथी के लिए
  • पत्नीं मनोरमां देहि नोवृत्तानुसारिणीम्। तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्॥ देवी के इस सिद्ध मंत्र से सुंदर और सुयोग्य जीवनसाथी पाने की चाहत पूरी होती है।

10 of 11
गुणवान और शक्ति बढ़ाने के लिए
  • सृष्टिस्थितिविनाशानां शक्ति भूते सनातनि। गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोऽस्तु ते।। इस मंत्र का नियमित जप व्यक्ति को गुणवान और शक्तिशाली बनाता है।
विज्ञापन

11 of 11
जीवन में प्रसन्नता और आनंद के लिए

जीवन में प्रसन्नता और आनंद चाहते हैं तो नियमित इस सिद्ध मंत्र का जप करें। 
  • प्रणतानां प्रसीद त्वं देवि विश्वार्तिहारिणि। त्रैलोक्यवासिनामीडये लोकानां वरदा भव।।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें