फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैत्र महीना: इस माह में हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि, जानिए महीने के प्रमुख व्रत- त्योहार

Thu, 12 Mar 2020 06:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नवरात्रि 2020
विज्ञापन
चैत्र का महीना आरंभ हो चुका है। हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र का महीना साल का पहला महीना होता है। हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना गया है। इसी महीने में हिंदी नवर्ष का शुभारंभ भी होगा और चैत्र नवरात्रि भी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं चैत्र के महीने में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे।
विज्ञापन


12 मार्च 2020-  गणेश चतुर्थी, इस दिन पर विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है।

13 मार्च, रंग पंचमी-  13 मार्च को रंग पंचमी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाएगी।

14 मार्च, मीन संक्रांति- इस सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास भी शुरू हो जाएगा।

16 मार्च, शीतला अष्टमी बसोड़ा- इस दिन मां शीतला की विशेषरूप से पूजा की जाती है। शीतलाष्टमी को बसोड़ा भी कहा जाता है। इस दिन ठंडा और बासी भोजन करने की परंपरा है। इसके अलावा इस दिन कालाष्टमी भी है।

19 मार्च, पापमोचिनी एकादशी- इस दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है जिसे पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

21 मार्च, शनि प्रदोष- शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि प्रदोष का व्रत किया जाता है।

22 मार्च को मासिक शिवरात्रि का पर्व है।

24 मार्च, अमावस्या- 24 मार्च को देवपितृकार्य चैत्र मास की अमावस्या है। इस अमावस्या को पितरों की पूजा के लिए श्रेष्ठ मानी गई है।

25 मार्च, बसंत नवरात्रि आरंभ- 25 मार्च से चैत्र महीने की नवरात्रि आरंभ हो रही है। इस दिन घट स्थापना के साथ गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा।  हिंदी नववर्ष भी का आरंभ भी इसी दिन से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 मार्च 2020- गणगौर तीज

28 मार्च 2020- विनायकी चतुर्थी

04 अप्रैल 2020- कामदा एकादशी

06 अप्रैल 2020- महावीर जयंती

08 अप्रैल 2020- हनुमान जन्मोत्सव 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें