चैत्र का महीना आरंभ हो चुका है। हिंदी पंचांग के अनुसार चैत्र का महीना साल का पहला महीना होता है। हिंदू धर्म में चैत्र का महीना बहुत ही शुभ और पवित्र महीना माना गया है। इसी महीने में हिंदी नवर्ष का शुभारंभ भी होगा और चैत्र नवरात्रि भी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं चैत्र के महीने में कौन-कौन से प्रमुख व्रत त्योहार आएंगे।
12 मार्च 2020- गणेश चतुर्थी, इस दिन पर विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-आराधना की जाती है।
13 मार्च, रंग पंचमी- 13 मार्च को रंग पंचमी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जाएगी।
14 मार्च, मीन संक्रांति- इस सूर्य कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसी के साथ खरमास भी शुरू हो जाएगा।
16 मार्च, शीतला अष्टमी बसोड़ा- इस दिन मां शीतला की विशेषरूप से पूजा की जाती है। शीतलाष्टमी को बसोड़ा भी कहा जाता है। इस दिन ठंडा और बासी भोजन करने की परंपरा है। इसके अलावा इस दिन कालाष्टमी भी है।
19 मार्च, पापमोचिनी एकादशी- इस दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी है जिसे पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है।
21 मार्च, शनि प्रदोष- शास्त्रों में शनि प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए शनि प्रदोष का व्रत किया जाता है।
22 मार्च को मासिक शिवरात्रि का पर्व है।
24 मार्च, अमावस्या- 24 मार्च को देवपितृकार्य चैत्र मास की अमावस्या है। इस अमावस्या को पितरों की पूजा के लिए श्रेष्ठ मानी गई है।
25 मार्च, बसंत नवरात्रि आरंभ- 25 मार्च से चैत्र महीने की नवरात्रि आरंभ हो रही है। इस दिन घट स्थापना के साथ गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाएगा। हिंदी नववर्ष भी का आरंभ भी इसी दिन से होगा।
27 मार्च 2020- गणगौर तीज
28 मार्च 2020- विनायकी चतुर्थी
04 अप्रैल 2020- कामदा एकादशी
06 अप्रैल 2020- महावीर जयंती
08 अप्रैल 2020- हनुमान जन्मोत्सव