फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल आज, हनुमान जी ने लंका दहन कर तोड़ा था रावण का घमंड

Tue, 25 Sep 2018 10:59 AM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़वा मंगलवार
विज्ञापन

आज भाद्रपद माह का अंतिम मंगलवार है जिसे बुढ़वा मंगल कहा जाता है। बुढ़वा मंगलवार को हनुमान जी की पूजा और दर्शन करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और अटके हुए काम पूरे होने लगते हैं। बुढ़वा मंगलवार को बजरंगबली को सिंदूर चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए इस दिन बुढ़वानल का पाठ करना शुभ माना जाता है।

विज्ञापन


क्यों कहते हैं इसे बुढ़वा मंगल
पुराणों के अनुसार भाद्रपद महीने के आखिरी मंगलवार को माता सीता की खोज में लंका पहुंचे हनुमान जी की पूंछ में रावण ने आग लगा दी थी। जिसके बाद हनुमान जी ने विराट स्वरूप धारण कर सोने की लंका का दहन किया था। हनुमान जी ने आज के ही दिन अपनी पूंछ में लगी आग को बड़वानल अग्नि में बदल दिया था। इस कारण से भाद्रपद महीने के अंतिम मंगलवार को बुढ़वा मंगल कहते हैं। विराट स्वरूप को धारण करने और बडनावल अग्नि पैदा कर रावण का घमंड चूर किया था।  इस दिन बडवानल  स्तोत्र के 108 पाठ करने से जीवन में आने वाली विपत्तियों का नाश हो जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें