Union Budget 2023: 01 फरवरी 2023 को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश कर दिया है। इस बजट में उन्होंने कई बड़े एलान किए। इस बजट में उन्होंने करदाताओं को सबसे बड़ी राहत दी है। वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 7 लाख रुपये तक की कुल कमाई करने वालों को अब कोई टैक्स नहीं देना होगा। बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने सप्तर्षि का भी जिक्र किया। उन्होंने समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को इस बजट का सप्तर्षि बताया। इसके साथ ही उन्होंने प्राचीन ग्रंथों के बारे में जिक्र किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण के दौरान कहा कि प्राचीन ग्रंथों को संरक्षित रखने के लिए काम किया जाएगा। ऐसे में चलिए जानते हैं कि धर्म ग्रंथ किसे कहते हैं और भारत का सबसे पुराना ग्रंथ कौन सा है...