फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल खुलेंगे बदरीनाथ के कपाट, महामारी से मुक्ति के लिए की जाएगी विशेष पूजा

Thu, 14 May 2020 08:53 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई, शुक्रवार से खोले जाएंगे।
  • लॅाकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा।
  • बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे।
  • महामारी से बचाव के लिए विशेष पूजा।
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना वायरस के कारण इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट कुछ देर से खुल रहे हैं। बदरीनाथ धाम के कपाट 15 मई, शुक्रवार यानी कल खोले जाएंगे। आज पांडुकेश्वर से बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा शुरू हो गई है। ये यात्रा करीबन 22 किमी की होती है। 

बदरीनाथ धाम में आज उद्धवजी, कुबेरजी, आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी और तिल के तेल का कलश पहुंचाया जाएगा। इस यात्रा में लॅाकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करते हुए इस यात्रा में शासन-प्रशासन, मंदिर समिति और क्षेत्र के कुछ ही लोग शामिल हुए हैं।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ में करीब 30 लोग ही रहेंगे उपस्थित
  • कल सुबह विधि-विधान से कपाट खुलने के समय में कुछ ही लोगों को मंदिर परिसर में रहने की अनुमती होगी। लॅाकडाउन के नियमों का पूरा पालन करते हुए मंदिर में जाने की आज्ञा सिर्फ यहां के रावल, धर्माधिकारी, टिहरी नरेश के प्रतिनिधि, मंदिर समिति के कुछ लोग। यहां के कुछ क्षेत्रवासियों को भी मंदिर में जाने दिया जाएगा। 
 
विज्ञापन

3 of 6
बदरीनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला
सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे कपाट
  • बदरीनाथ धाम के कपाट सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर खुलेंगे। सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा की जाएगी, जिसके बाद विधि- विधान से कपाट खोल दिए जाएंगे।  
 

4 of 6
भगवान धनवंतरी की पूजा 
  • भगवान धनवंतरी को आयुर्वेद का देवता माना जाता है। इस बार बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही भगवान धनवतंरी से इस महामारी से बचाव के लिए प्रार्थना कर उनकी विशेष पूजा की जाएगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
केदारनाथ
केदरानथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं
  • आपको बता दें केदरानथ, गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट अपने तय समय में खुल चुकें हैं। यहां पर लॅाकडाउन का पूरा पालन किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kedarnath dham
किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमती नहीं
  • इस बार कोरोना वायरस के चलते इन पावन धामों में किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने की अनुमती नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें