फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब हों ऐसे अपशकुन तो करें यह छोटा सा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अपशकुन यानी अनहोनी की सूचना। यह कभी भी कहीं भी आ सकती है। कहते हैं कि जब अपशकुन होता है तब धन, स्वास्थ्य और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


यह आपके स्वयं के लिए हो सकता है या आपके किसी करीबी के लिए हो सकता है। लेकिन जब कभी अशकून हो तब आप इनसे बचने के लिए यह छोटा सा काम कर सकते हैं।

जब कोई पीछे से छींक दे तब

अगर आप किसी जरुरी काम से कहीं जा रहे हैं और पीछे से कोई छींक दे तो इसे अपशकुन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपका काम बनेगा नहीं।

ऐसे में अपशकुन के प्रभाव से बचने के लिए 'ओम रामेति शांति शांति' का जप करके चुटकी बजाएं इसके बाद यात्रा कर सकते हैं। इस अपशकुन का एक उपाय यह भी है कि आप कुछ पल रुक जाएं और पानी पीकर फिर यात्रा शुरू करें।

जब बुरे सपने सताए तो काम आए यह उपाय

जब कभी भी बुरे सपने आकर आपको सताने लगे तब चिंतित होने की बजाय तुलसी के पौधे के पास जाकर अपना सपना तुलसी को सुनाएं। तुलसी से प्रार्थना करें कि सपनों के बुरे प्रभाव दूर हो जाएं।

बुरे सपने आने पर महामृत्युंजय मंत्र का जप भी लाभदायी होता है। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी बुरे सपनों के प्रभाव को दूर कर देता है।
विज्ञापन

जब हो इन पक्षियों का अपशकुन

जब कभी कौवा, चमगादड़, गिद्घ या चील से जुड़ा कोई अपशकुन होता है तब अशकुन के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए अपनी राशि के स्वामी के मंत्रों का जप करें। शनि मंदिर में जाकर तिल और तिल के तेल का दान भी लाभदायी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें