पहली कहानी
कहानी के अनुसार राजा दशरथ और रानी कौशल्या की सबसे पहली संतान एक बेटी थी। जब एक बार रानी कौशल्या की बहन वर्षिणी उनसे मिलने आई, तो उन्होंने बेटी शांता को गोद में लिया था। इस दौरान वर्षिणी ने हास्य में कहा कि शांता बहुत प्यारी है क्या वो उसे गोद ले लें। इस वाक्य को सुनकर राजा दशरथ ने बाद में उन्हें अपनी बेटी गोद देने का वचन दे दिया। चूंकि रघुकुल की रीत थी कि 'प्राण जाए पर वचन ना जाए' तो राजा दशरथ ने अपनी बेटी को गोद दे दिया। बता दें वर्षिणी की कोई संतान नहीं थी।
दूसरी कहानी
शांता से जुड़ी कई कहानियों में से एक कहानी ये है कि राजा दशरथ के कोई पुत्र नहीं था। फिर श्रृंगी ऋषि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया, तब जाकर उन्हें चार पुत्रों की प्राप्ति हुई थी। फिर भगवान श्रीराम की बड़ी बहन का विवाह ऋषि श्रृंग से हुआ था। वहीं ऐसा भी कहा जाता है कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में श्रृंगी ऋषि का मंदिर है जहां ऋषि श्रृंगी और राम की बहन शांता की पूजा की जाती है।
तीसरी कहानी
पौराणिक कथाओं में एक अन्य कथा भी सुनने को मिलती है जिसके अनुसार जब शांता पैदा हुई थी, तब अयोध्या में इतना भीषण अकाल पड़ा कि 12 साल तक धरती फल फूल नहीं सकी। इस बात को उठाते हुए किसी ने राजा दशरथ को कहा कि इस अकाल का कारण उनकी बेटी शांता है। उसे यहां से दूर भेज कर समस्या हल हो सकती है। इसलिए राजा दशरथ ने शांता को रानी कौशल्या की बहन को गोद दे दिया था।
Ramayana Story: इनके कहने पर एक पैर पर खड़े हो गए थे भगवान राम, सामने रखी थी ये शर्त
Ramcharitmanas: रामचरित मानस की इन चौपाइयों में छिपा है हर समस्या का समाधान, आप भी जानें
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है