शगुनशास्त्र में स्त्रियों से संबंधित कई शगुन बताए गए हैं। इनमें कुछ शगुन ऐसे हैं जो आपको लाभ और खुशखबरी की सूचना देते हैं। इनमें एक शगुन ऐसा भी है जो संतान सुख का योग बनाता है।
काम सफलता पूर्वक पूरा होगा
शगुनशास्त्र के अनुसार अगर किसी काम से कहीं जा रहे हैं और रास्ते में श्रृंगार किए हुए कोई स्त्री लाल वस्त्र में दिख जाए तो बड़ा ही शुभ होता है।
यह ऐसा शगुन है जो बताता है कि आपका काम सफलता पूर्वक पूरा होगा।
संतान प्राप्ति के योग बनाते शगनु
महिलाओं से संबंधित एक शगुन ऐसा है जो उन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ होता है जो संतान प्राप्ति की इच्छा रखती हैं। शगुनशास्त्र के अनुसार अगर कोई गर्भवती महिला बैठकर फल खाते हुए दिख जाए तो दिन सफलता पूर्वक बीतता है।
अगर फल महिला के हाथ से छूटर उसके आंचल में गिर जाए और उस फल को संतान की इच्छा रखने वाली कोई स्त्री खा ले तो उसके भी संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।
सुहागन स्त्री का ऐसे दिखना होता है शुभ
ऐसा माना जाता है कि घर से निकलते ही कोई सुहागन स्त्री गोद में बच्चा लिए दिख जाए तो दिन बहुत ही शुभ होता है। कार्य में सफलता मिलती है और धन एवं सुख की प्राप्ति होती है।
पढ़ें,कैंसर रोग का यह कारण जानकर आप चौंक जाएंगे
पढ़ें,कांवड़ियों के बारे में यह बात आप नहीं जानते होंगे