फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब राह में ऐसे दिख जाए घोड़ा तो होगा बड़ा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
शकुन शास्त्र में पशु पक्षियों से जुड़े कई शुभ और अशुभ शकुनों की चर्चा की गई है। इनमें कुत्ते, बिल्लियों से लेकर नेवला, हाथी और घोड़े से संबंधित शकुनों का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन


लोक मान्यताओं में भी पशु पक्षियों से जुड़े शुभ और अशुभ शकुनों की चर्चा होती है। इसका कारण यह धारण है कि पशु पक्षियों में भविष्य जानने की क्षमता होती है। इसलिए वह पहले जान जाते हैं कि किसी व्यक्ति के साथ क्या होने वाला है।

मनुष्य की तरह वाणी नहीं होने के कारण यह संकतों में शुभ और अशुभ घटनाओं का संकेत भी देते हैं। अगर इन पर गौर किया जाए तो आप अपने साथ होने वाली घटनाओं को पहले से जान सकते हैं।
विज्ञापन


यहां घोड़े से संबंधित शुभ शकुनों की चर्चा कर रहे हैं। देखिए कब घोड़े के संकेत से पता चलता है कि कार्य में सफलता मिलेगी और लाभ होगा।

घोड़ा यह काम करता दिखे तो मिलेगा लाभ

शगुनशास्त्र के अनुसार रास्ते में अगर कोई घोड़ा अपने अगले बाएं पैर से जमीन खोद रहा है तो यह शुभ शकुन होता है। इससे कार्य में सफलता मिलती है।

घोड़ा अगर अपने दांतों से बाएं भाग को खुजलाता हुआ दिख जाए तो यह भी कार्य में सफलता का सूचक है। अगर आर्थिक लेन-देन के लिए जा रहे हैं तो लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो नौकरी मिलने की संभावना प्रबल होगी।

शगुन शास्त्र यहां तक कहता है कि, किसी जरुरी काम से घर से निकल रहे हों और सामने घोड़ा दौड़ता हुआ दिख जाना भी शुभ होता है। इससे जिस कार्य से जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है।
विज्ञापन

घोड़े का यह शकुन ठीक नहीं, होता है कष्ट

शकुन शास्त्र में बताया गया है कि घोड़ा अगर अपने दाएं पैर को पसारता हुआ दिख जाए तो यह शुभ शकुन नहीं है।

इस स्थिति में जिस कार्य के लिए जा रहे हैं उसमें कठिन आएगी। संभव है कि आपका काम नहीं बने। किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो मार्ग में कष्ट होगा।

लेकिन घोड़ा अगर सपने में दिख जाए तो यह शुभ शकुन माना जाता है। इससे धन का लाभ मिलता है। आने वाले समय में व्यक्ति को उन्नति और कोई बड़ी सफलता मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें