माना जाता है कि सावन माह में हर सोमवार को किया जाने वाला शिवपूजन आम दिनों के पूजा की तुलना में 108 गुना अधिक शक्तिशाली एवं प्रभावशाली होता है। सभी श्रद्धालु इस दिन श्रावण सोमवार व्रत करते है और भगवान शिव की पूजा करते है। इस बार सावन में कुल 29 दिनों है जिनमें इस बार 4 सोमवार के अलावा, सर्वार्थ सिद्धि योग, कामिका एकादशी, पुष्य योग, अमृत योग, आयुष्मान योग एवं प्रदोष व्रत भी आ रहे हैं।
इस दरम्यान श्रावण मास में कई शुभ योगों, मुहूर्त और पर्वों का संयोग बन रहा है। सावान के दूसरे सोमवार को एकादशी का संयोग बन रहा है। कामिका एकादशी में वैसे तो भगवान विष्णु की आराधना की जाती है, लेकिन सावन का दूसरा सोमवार होने की वजह से भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।
एकादशी का व्रत करने से जीवात्माओं को उनके पापों से मुक्ति मिलती है। कामिका एकादशी उपासकों के कष्ट दूर करती है और उनकी इच्छापूर्ती करती है। ऐसे में सावन का दूसरा सोमवार में व्रत और पूजा से शिव के साथ विष्णु की कृपा भी मिलेगी।