मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आमलकी एकादशी पर अन्न का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में धन-धान्य की कमी नहीं रहती और भगवान विष्णु की विशेष कृपा मिलती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को इस एकादशी पर चीनी का दान करना चाहिए। इस उपाय से वृषभ राशि के जातकों को चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिलती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को गरीबों को धन का दान करना चाहिए। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है और आर्थिक जीवन में स्थिरता आती है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को चावल का दान करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में मानसिक शांति आएगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को इस आमलकी एकादशी पर शहद का दान करना शुभ लाभकारी रहेगा। इससे करियर में ग्रोथ और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आमलकी एकादशी पर फल का दान करना चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति की आर्थिक परेशानियों दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को दूध का दान करना चाहिए। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों लाल चीजों का दान करना चाहिए। इससे शादीशुदा जीवन में प्रेम बढ़ता है।
Amalaki Ekadashi 2025: आमलकी एकादशी कल,जानिए महत्व, पूजाविधि और इस दिन काशी में होली का रहस्य
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आमलकी एकादशी पर केले का दान करना चाहिए। इसके कुंडली में गुरु मजबूत होता है और भाग्य का अच्छा साथ मिलता है।
मकर राशि
आमलकी एकादशी पर मकर राशि के जातकों को तिल का दान करना बहुत ही शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
इस एकादशी पर कुंभ राशि के जातकों को गरीबों को धन का दान करना चाहिए। इससे जीवन में धन की कमी नहीं रहती है।
Holi 2025: जानें होली पर गुलरी माला चढ़ाने की परंपरा और इसका ज्योतिषीय महत्व
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को आमलकी एकादशी पर पील कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।