फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

Thu, 27 Apr 2017 09:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
मां लक्ष्मी
विज्ञापन
जिस तरह दीपावली पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है उसी तरह अक्षय तृतीया का दिन भी मां लक्ष्मी का ही माना जाता हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त में किए गए सभी काम सफल होते हैं और मां लक्ष्मी का भी घर में आगमन होता हैं। अक्षय तृतीया ना सिर्फ धन की देवी को मनाने का दिन होता है, बल्कि इस दिन बिना कोई मुहूर्त देखे कोई भी मांगलिक कार्य किया जा सकता है। फिर चाहे वह जमीन जायदाद खरीदना हो या विवाह संबंधी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीयाः ऐसा नारियल होता है साक्षात लक्ष्मी का स्वरूप , पूजा करने से होगा फायदा ही फायदा

कई जगह इस दिन को आखातीज, अक्षय तीज के नाम से भी जाना जाता हैंं। अक्षय तृतीया पूजा का शुभ मुहर्त 28 अप्रैल को सुबह 10 : 29  से लेकर दोपहर 12:18 तक का हैं। 
विज्ञापन

इस समय खरीदें सोना

सोना खरीदना शुभ होता है।
अक्षय तृतीया वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तीसरी तिथि को होती हैं। यानी इस बार यह शुभ दिन 28 अप्रैल को है। पूरा दिन हर कार्य के लिए शुभ होगा। सगाई, विवाह, पढ़ाई, जमीन- जायदाद, मोटर, वाहन, सोना- चांदी खरीदने से लेकर पूजा- पाठ और धार्मिक आयोजन के लिए यह दिन विशेष लाभकारी है।

यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीयाः शादी में आ रही है अड़चनें तो इस दिन करें ये उपाय, दूर होगी बाधा​

सोना खरीदने का सही समय

सुबह का मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत)- 10: 29 से 10: 41 तक

दोपहर मुहूर्त (शुभ)- 12: 19 से 01:57 तक

दोपहर मुहूर्त (चर)-  05:13 से  06:51 तक

रात का मुहूर्त (लाभ) - 09: 34 से 10: 56 तक

रात का मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर)- 12: 18 से सुबह 4: 24 ( 29 अप्रैल)

सुबह का मुहूर्त - 05:46 से  06:55 ( 29 अप्रैल)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें