फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aja Ekadashi Upay 2024: आज संतान प्राप्ति के लिए अजा एकादशी पर करें इस मंत्र का जाप

Thu, 29 Aug 2024 07:38 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अजा एकादशी व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी व्रत के दिन संतान सुख प्राप्ति लिए उपाय कर सकते है। आइए जानते है संतान सुख प्राप्ति लिए अजा एकादशी का उपाय। 
विज्ञापन
अजा एकादशी 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Aja Ekadashi Upay 2024: आज यानी 29 अगस्त 2024 गुरुवार को अजा एकादशी मनाई जाएगी। प्रत्येक वर्ष भाद्रपद माह की एकादशी को अजा एकादशी के रूप में मनाई जाती है। अजा एकादशी व्रत भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अजा एकादशी व्रत को करने से साधक को सभी पापों से मुक्ति मिलती है। अजा एकादशी व्रत के दिन संतान सुख प्राप्ति लिए उपाय कर सकते है। आइए जानते है संतान सुख प्राप्ति लिए अजा एकादशी का उपाय। 

विज्ञापन




संतान सुख प्राप्ति लिए अजा एकादशी उपाय
अजा एकादशी व्रत करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा साधकों पर रहती है। यह व्रत नि: संतान दंपतियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस व्रत को करने से नि: संतान स्त्री को मातृत्व सुख को भोग सकती है। इसके लिए उसे इस व्रत को विधिवत नियम अनुसार पूरा करना होगा। आइए जानते है कैसे -
यदि किसी स्त्री को संतान सुख प्राप्त नहीं हो रहा है तो इस व्रत को कर सकती है। इसके लिए अजा एकादशी व्रत के दिन महिला को विशेष रूप से संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि, इस मन्त्र का 108 बार जाप करने से लाभ मिलता है। 
विज्ञापन


संतान गोपाल मंत्र 
‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं देवकीसुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गतः’


अजा एकादशी पर करें ये उपाय 

  • अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना गया है। अजा एकादशी के दिन भी आपको जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
  • सुखी वैवाहिक जीवन के लिए अजा एकादशी के दिन विशेष पूजा की जा सकती है। सुबह स्नान के पश्चात तुलसी पूजा करना शुभ रहता है। मान्यता है कि तुलसी में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। यही वजह है कि तुलसी पूजा से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद दंपत्ति के जीवन पर पड़ता है।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें