गणेश जी की पूजा यूं तो हर दिन मंगलकारी और शुभ लाभ देने वाली होती है। लेकिन मार्च के महीने में पहला मंगलवार बड़ा ही खास है। इस दिन मंगलवार और चतुर्थी तिथि का योग बना है।
धार्मिक दृष्टि से यह योग बहुत ही शुभ फलदायी है। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी होने के कारण जहां यह विनायकी चतुर्थी है वहीं मंगलवार के दिन चतुर्थी होने से अंगारक चतुर्थी के रुप में भी पूजित तिथि है।
गणेश पुराण में बताया गया है कि मंगलवार के दिन ही पृथ्वी पुत्र भौम को गणेश जी ने दर्शन दिए थे। इसके बाद ही भौम का नाम मंगल हुआ। गणेश जी ने मंगल का वरदान दिया कि मंगलवार के दिन चतुर्थी तिथि में जो व्यक्ति गणेश की पूजा करेगा उसके सारे विघ्न-बाधाएं दूर होंगे। आप भी इस मौके का लाभ उठाएं और गणेश जी की पूजा अर्चना करें।
ऐसे मनाएं गणेश को
गणेश को प्रसन्न करने के लिए पांच दुर्वा गणेश जी को अर्पित करें।लाल सिंदूर से गणेश जी का तिलक करें।गणेश जी को लाल वस्त्र भेंट करें।पांच बेसन के लड्डू का भोग लगाएं।पान सुपारी अर्पित करें।