फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वप्न शास्त्र: इस तरह के 10 सपने देते हैं बुरे संकेत, दिखाई देते ही शुरू हो जाती है परेशानियां

Sat, 27 Apr 2019 01:26 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सपने देते हैं बुरे संकेत
विज्ञापन

हर एक व्यक्ति को रात में सपने जरूर आते हैं। इन सपनों में व्यक्ति के मस्तिष्क की चेतना बदल जाती है। सपने में व्यक्ति तरह-तरह के चीजें और अजीब तरह की घटनाएं घटित हुए देखता है। जैसे किसी कुएं में सांप का दिखना, कुंएं में गिरना, पानी में डुबना, किसी की लगातार पीछा करना आदि। सपनें में हम जो भी देखते हैं स्वप्न शास्त्र के अनुसार उसका कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ सपने बहुत ही बुरे होते हैं जिसके दिखाई देने के बाद व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ जाती है।  कुछ सपने आपको निकट भविष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत देते हैं। 

विज्ञापन


1- स्वप्नशास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में खुद को रेत पर चलते हुए देखते तो यह संकेत है कि आपको शत्रुओं के कारण नुकसान होने वाला है।

2- सपने में वृक्ष का कटना देखना भी अच्छा शगुन नहीं माना जाता है। यह आने वाले समय में नुकसान का संकेत है।

3- सपने में बाढ़ देखना या पानी में डूब जाना भी धन हानि का संकेत माना जाता है।

4- सपने में प्राकृतिक घटनाओं की वजह से जान माल के नुकसान का सपना देखने,  बड़े नुकसान का संकेत माना जाता है। इससे धन की हानि, मान-प्रतिष्ठा का नुकसान और पद में कमी आने की आंशका रहती है।

5- अगर सपने में किसी व्यक्ति के साथ झगड़ा करते है हुए दिखाई देना या फिर चोर- डाकू नजर आए तो संभल जाएं आपको धन का नुकसान होने वाला है।

6- सपने में खाली दुकान का दिखना आर्थिक परेशानियों का संकेत माना जाता है। इससे धन की हानि होती है।

7- स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप सपने में खुद को जुआ खेलते हुए देखते हैं तो यह संकेत है कि आपको धन की हानि होने वाली है।

8- झाडू़ का शास्त्रों में बड़ा महत्व बताया गया है। इसका संबंध लक्ष्मी और धन से भी माना जाता है। झाडू़ आपको सपने में दिखने लगे तो यह आपके धन का नुकसान होने का संकेत है।
विज्ञापन


9- सपने में अगर उल्लू दिखे तो बड़ा अशुभ संकेत माना जाता है। इससे धनि हानि के अलावा कोई अशुभ घटना होने की आशंका रहती है।

10- सपने में अगर आप खुद की पॉकेटमारी करते हुए या जेब कटते हुए देखते हैं तो यह धन हानि का संकेत है। फटी हुई जेब का दिखना भी नुकसान का सूचक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें