मौत के बाद शरीर का क्या होता है यह देखने के लिए कभी भी मरकर गया हुआ आदमी लौटकर नहीं आता।
विज्ञापन
लेकिन अपने जीवन काल में कभी न कभी हर किसी को मृतक संस्कार देखना पड़ता है। लेकिन अगर आपने तिब्बत के मृतक संस्कार को देख लिया तो आपकी रुह कांप जाएगी।
Trending Videos
मृतक शरीर के साथ होता है यह काम
यहां बौद्घ संप्रदाय को मानने वाले यह समझते हैं कि, शरीर एक बर्तन की तरह है और जब इस शरीर से आत्मा चली जाती है तो यह बर्तन खराब हो जाता है।
खराब बर्तन का मोह क्या। इसलिए मरने के बाद मृतक के शरीर को एक पहाड़ी पर ले जाया जाता है। यहां धूप-दीप से शरीर की पूजा की जाती है इसके बाद शरीर के कई टुकड़े कर दिए जाते हैं।