इंसान का सांपों से पुराना नाता रहा है। इंसानों ने इन्हें विष के डर से भगवान बना दिया और पूजा करने लगे।
विज्ञापन
लेकिन यहां तो मामला ही दूसरा है सांपों को इंसानों में अपने पूर्व जन्म के साथी नजर आ रहे हैं और इस जन्म में भी पुराने प्यार को निभाना चाहते हैं।
जब नागिन का दिल आया लक्ष्मण पर
यह मामला है मथुरा का जहां अगरयाला निवासी लक्ष्मण पर फिदा है एक नागिन। हर साल नागपंचमी के मौके पर नागिन जाने कहां से आ जाती है और लक्ष्मण से लिपट जाती है।
यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है। ढाक बजाने पर यह पता चला कि नागिन कोई और नहीं लक्ष्मण की पूर्वजन्म की पत्नी है।
दूसरा मामला है उत्तर पश्चिमी श्रीलंका का। अंग्रेजी साप्ताहिक समाचार पत्र न्यूज लंका में बताया गया है कि यहां 30 साल की एक महिला का नाग दीवाना है। शादी शुदा इस महीला के बच्चे भी हैं। लेकिन सांप को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो अपने पूर्वजन्म की प्रेम कहानी को आज भी जीना चाहता है।
इसलिए सांप महिला को बिना कोई नुकसान पहुंचाए हर समय साथ-साथ रहता है। लेकिन इसे गुस्सा तब आता है जब महिला अपने कमरे में सोने जाती है। इस समय यह महिला के पति और बच्चों को भी उसके पास आने नहीं देता है। इस समस्या का हल यह निकाला गया है कि, शयन कक्ष में एक स्थान बना दिया गया है जहां यह सांप आराम करता है।