फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? जानें इसका धार्मिक महत्व

Sun, 27 Oct 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत खास माना जाता है। इस दिन से दिवाली पर्व की शुरुआत होती है, जिसकी रौनक भाई दूज तक रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है।
विज्ञापन
धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhanteras 2024: हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व को बहुत खास माना जाता है। इस दिन से दिवाली पर्व की शुरुआत होती है, जिसकी रौनक भाई दूज तक रहती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इस दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि ने अमृत कलश लेकर अवतार लिया था।  

विज्ञापन


पंचांग के अनुसार धनतेरस का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस है। ज्योतिष गणना के अनुसार धनतेरस के दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, लक्ष्मी नारायण योग, शश महापुरुष राजयोग कुल 5 शुभ संयोग बन रहे हैं। इस संयोग में भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा अर्चना करना बेहद लाभकारी साबित होगा। वहीं इस दिन झाड़ू खरीदने की परंपरा सदियों से चली आ रही हैं। परंतु क्या आप जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू क्यों खरीदी जाती हैं ? अगर नहीं, तो आइए जान लेते हैं। 

विज्ञापन

क्यों खरीदी जाती हैं झाड़ू ?
मत्स्य पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत बनी रहती हैं। साथ ही साधक की आर्थिक स्थिति पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदी जाती हैं। इस दौरान फूल झाड़ू को घर लाना और भी लाभकारी माना जाता है। 

झाड़ू पर बांधें धागा
यदि आप धनतेरस पर झाड़ू खरीदकर घर ला रहे हैं, तो पहले उसपर सफेद रंग का धागा बांधें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती हैं।

पुरानी झाड़ू का क्या करें ?
घर में झाड़ू को कभी भी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे अशुभ माना जाता है। हमेशा झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां हर किसी की नजर न पडे़ं। इस दौरान घर की पुरानी झाड़ू को किसी साफ व उचित स्थान पर छुपा कर रख देना चाहिए।

धनतेरस खरीदारी का मुहूर्त
इस साल धनतेरस पर सोना-चांदी व झाड़ू व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए तीन मुहूर्त बन रहे हैं। 
 
  • पहला शुभ मुहूर्त- 29 अक्तूबर को सुबह 10:31 मिनट से 30 अक्तूबर 6:32 मिनट तक। 
  • दूसरा शुभ मुहूर्त-  29 अक्तूबर शाम 06:31 बजे से रात 08:13 तक।
  • तीसरा खरीदारी का मुहूर्त- 29 अक्तूबर शाम 5:38 बजे से 6:55 तक रहेगा।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें