इस हफ्ते महावीर और हनुमान जयंती जैसे पर्व
अप्रैल का नया हफ्ता आरंभ हो चुका है। इस सप्ताह में कई प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार, 06 अप्रैल को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती है। इसके बाद हनुमान जयंती का त्योहार मनाया जाएगा। इसी हफ्ते हिंदू कैलेंडर का नया महीना वैशाख भी आरंभ हो जाएगा। आइए जानते हैं इस हफ्ते के प्रमुख व्रत-त्योहार...
6 अप्रैल, सोमवार - चैत्र शुक्ल त्रयोदशी, महावीर जयंती
महावीर जयंती 2020- करीब 600 वर्ष पहले कुण्डलपुर में क्षत्रिय वंश में पिता सिद्धार्थ और माता त्रिशला के यहां चैत्र शुक्ल त्रयोदशी तिथि पर भगवान महावीर का का जन्म हुआ।
7 अप्रैल, मंगलवार- चैत्र शुक्ल चतुर्दशी, हाटकेश्वर जयंती, बुध का राशि परिवर्तन
बुध का राशि परिवर्तन- ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले बुध अपनी कुम्भ राशि की यात्रा समाप्त करके 07 अप्रैल को दोपहर बाद 02 बजकर 18 मिनट पर अपनी नीच राशि मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 25 अप्रैल की मध्यरात्रि 02 बजकर 31 तक रहेंगे उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
8 अप्रैल, बुधवार - चैत्र पूर्णिमा, हनुमान जयंती
हनुमान जयंती 2020: चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि पर राम भक्त हनुमान जी की जंयती मनाई जाती है। इस बार हनुमान जंयती 08 अप्रैल, बुधवार के दिन है। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी कलयुग में भी इस पृथ्वी पर विचरण करते हैं। भक्त भगवान बजरंगबली के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हैं।
9 अप्रैल, गुरुवार - वैशाख माह का आरंभ
11 अप्रैल, शनिवार - गणेश चतुर्थी
12 अप्रैल, रविवार - पंचमी, गुरु तेगबहादुर जयंती
12 अप्रैल को सिख धर्म के 9वें गुरु तेगबहादुर की जयंती है। उनका जन्म वैशाख पंचमी संवत 1678 में अमृतसर के हरगोबिंद साहिब जी के यहां हुआ था।