Vivah Panchami Upay: साल के आखिरी माह यानी दिसंबर की शुरूआत हो चुकी है। यह माह कई व्रत-त्योहारों से भरा है, जिनमें विवाह पंचमी प्रमुख है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं। हिंदू धर्म में राम-सीता की जोड़ी को आदर्श दांपत्य जीवन का प्रतीक माना गया है। उनकी उपासना से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।
पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को विवाह पंचमी मनाई जाती है। इस बार 6 दिसंबर 2024 को विवाह पंचमी का पावन पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस दिन ध्रुव योग का निर्माण होगा, जो रात 10 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इस दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी बनेगा। इस योग में कुछ खास उपाय करने से दांपत्य जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होती हैं। ऐसे में आइए इनके बारे में जानते हैं।
भगवान श्री राम की आरती