फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varuthini Ekadashi 2021: आज वरुथिनी एकादशी तिथि पर धन, सुख-शांति और कर्जमुक्ति के लिए करें ये चार काम

Fri, 07 May 2021 06:03 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वरुथिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आज वैशाख मास कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली वरुथिनी एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु जी के लिए एकादशी व्रत रखा जाता है। मान्यता है कि जो व्यक्ति वरुथिनी एकादशी व्रत का पालन विधि-विधान से करता है उसे वैकुंठ लोक की प्राप्ति होती है। साथ ही इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जातकों को धन, सुख-शांति, कर्जमुक्ति जैसे अन्य लाभ प्राप्त होते हैं। आप भी आज के दिन ये उपाय कर सकते हैं।  

विज्ञापन

वरुथिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
एकादशी के दिन प्रातः भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद रात्रि में विष्णु जी की प्रतिमा के सामने नौ बत्तियों का दीपक जलाएं। इसके अलावा एक और दीपक ऐसा ही प्रज्वलित करें, इस बात का ध्यान रखें कि यह दीपक रात्भर जलता रहना चाहिए। मान्यता है कि इससे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं और जातकों को धन प्राप्ति का आशीर्वाद देती हैं।

वरुथिनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला
एकादशी तिथि के दिन प्रातः उठकर स्नानादि करने के पश्चात भगवान विष्णु का पूजन करें और उसके बाद तुलसी की माला से “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का कम से कम एक माला या इससे अधिक जाप करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। यह उपाय करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

प्रतिकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
यदि आप कर्ज से परेशान हैं और प्रयास करने के बाद भी कर्ज बढ़ता जा रहा है तो एकादशी तिथि को एक लोटा जल में थोड़ी सी चीनी मिलाकर उस जल को पीपल के वृक्ष में अर्पित करें और संध्या के समय पीपल की जड़ में घी का दीपक जलाएं। पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है। विष्णु जी की कृपा से आपके घर में धन संचय होने लगेगा। कर्ज मुक्ति के योग भी बनने लगेंगे। साथ ही आपको कार्य में सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
एकादशी के दिन संध्याकाल में तुलसी के पौधे में गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं और तुलसी माता का पूजन करें इसके बाद तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें। तुलसी की परिक्रमा करते समय ''ऊँ वासुदेवाय नम:'' मंत्र का उच्चारण करें। इससे आपके परिवार में समृद्धि बनी रहेगी। परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम की भावना बढ़ेगी। साथ ही घर का वातावरण शांत और सकारात्मक होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें