एकादशी पर करें ये उपाय
- एकादशी पर तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। ऐसा करने से साधक के धन दौलत में वृद्धि होती है। साथ ही जीवन में सुखों का वास होता है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के पास जल चढ़ाना चाहिए। इस दौरान इस पेड़ की मिट्टी को माथे पर लगाएं और कार्य पूर्ण होने की प्रार्थना करें। माना जाता है यह उपाय करने से करियर से जुड़ी समस्याएं समाप्त होती हैं।
- एकादशी के दिन अन्न और धन का दान करना चाहिए। इसके अलावा आप मक्का, गेहूं, बाजरा, गुड़ और उड़द का भी दान कर सकते हैं। इससे घर के ग्रह दोष ठीक होते हैं।
- उत्पन्ना एकादशी के दिन भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इससे कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी के दिन शाम के समय भगवान नारायण के भजन-कीर्तन और स्तुति करनी चाहिए। इससे परिवार से नकारात्मकता दूर होती हैं।
- उत्पन्ना एकादशी पर भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। इस दौरान उन्हें चंदन या केसर का तिलक भी लगाएं। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।