फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह पर करें इन चीजों का दान, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा

Sun, 10 Nov 2024 01:02 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Tulsi Vivah 2024: करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा के बाद अब तुलसी विवाह की बारी है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। 
विज्ञापन
Tulsi Vivah 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Tulsi Vivah 2024: करवा चौथ, दिवाली, छठ पूजा के बाद अब तुलसी विवाह की बारी है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार कार्तिक माह में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर को शाम 06:46 मिनट से होगी। इसका समापन 12 नवंबर को दोपहर बाद 04:04 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 नवंबर 2024 को तुलसी विवाह का पर्व मनाया जाएगा।

इस दिन हर्षण योग का निर्माण हो रहा है, जो शाम 7 बजकर 9 मिनट तक बना रहेगा। इसके बाद वज्र योग की शुरुआत होगी। मान्यता है कि इस दिन माता तुलसी और शालिग्राम जी की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है।

 

धार्मिक ग्रंथों में तुलसी विवाह के पर्व को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन तुलसी विवाह करवाने से साधक को कन्यादान के समान फल की प्राप्ति होती है। इस दौरान कुछ चीजों का दान करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। ऐसे में आइए इसके बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुलसी विवाह मुहूर्त 
ज्योतिष गणना के आधार पर एकादशी तिथि के दिन तुलसी विवाह का शुभ समय शाम 5 बजकर 29 मिनट से लेकर शाम 7 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।

तुलसी विवाह पर करें इन चीजों का दान 
 
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह के पर्व पर वस्त्र और आभूषण का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इससे साधक को लाभ की प्राप्ति होती हैं।
  • हिंदू धर्म में तुलसी विवाह के पर्व को सबसे खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन बेटी की कामना रखने वाले लोगों को तुलसी माता को अपनी बेटी मान कर उनका कन्या दान करना चाहिए। इसे जीवन का सबसे बड़ा दान माना गया है। 
  • तुलसी विवाह पर देवउठनी एकादशी का व्रत भी रखा जाता है। ऐसे में आप धान, गेहूं, मक्का, बाजरा और उड़द का दान कर सकते हैं। इससे पितरों की कृपा बनी रहती है।
  • इस दिन आप भगवान विष्णु की पूजा करें और पीले वस्त्र का दान करें। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती हैं।
  • मान्यताओं के अनुसार तुलसी विवाह के दिन गुड़ का दान करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। 
  • तुलसी विवाह पर सिंघाड़ा, शकरकंदी और सभी मौसमी फलों का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें