फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dev Uthani Ekadashi 2019: तुलसी विवाह गीत

Fri, 08 Nov 2019 08:11 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
तुलसी विवाह के समय इन गीतों से देवी देवता प्रसन्न होते हैं
विज्ञापन

धार्मिक शास्त्रों में भगवान शालिग्राम को श्री नारायण का साक्षात् रुप माना गया है। कहते है कि भगवान शालिग्राम का पूजन माता तुलसी के बिना अधूरा होता है। देवउठनी एकादशी के दिन पूर्ण रीति-रिवाज़ से तुलसी वृक्ष से शालिग्राम के फेरे एक सुन्दर मंडप के नीचे किए जाते हैं। विवाह में कई गीत,भजन व तुलसी नामाष्टक सहित विष्णुसहस्त्रनाम के पाठ किए जाने का विधान है। आइए आज जानते हैं तुलसी विवाह के समय किन गीतों को गाने से देवी देवता प्रसन्न होते हैं...

विज्ञापन

tulsi vivah 2019
तुलसी माता का भजन

नमो नमो तुलसा महारानी,
नमो नमो हर जी  पटरानी।

कौन से महीने बीज को बोया,
तो कोनसे महीने में हुई हरियाली ।

नमो नमो….

सावन में  मैया बीज को बोया ,
तो भादो मास हुई हरियाली ।

नमो नमो….

कौन से महीने में हुई तेरी पूजा तो,
कौन से महीने में हुई पटरानी ।

नमो नमो….

कार्तिक में हुई तेरी पूजा,
तो मंगसर मास हुई पटरानी ।

नमो नमो….

बाई तुलसी थे जपतप कीन्हा,
सालगराम  हुई  पटरानी ।

नमो  नमो….

बारह बरस जीजी कार्तिक नहाई,
सालगराम हुई पटरानी ।

नमो नमो….

छप्पन भोग धरे हरि आगे,
तो बिन तुलसा हरि एक न मानी ।

नमो नमो….

सांवरी सखी मईया तेरो जस गावे ,
तो चरणा में वासो छीजो महारानी।

नमो नमो तुलसा महारानी
नमो नमो हर जी पटरानी।


 

tulsi vivah 2019

तुलसी विवाह के गीत

मेरी प्यारी तुलसा जी बनेगी दुल्हनियां...
सजके आयेगे दूल्हे राजा।

देखो देवता बजायेंगे बाजा...
सोलह सिंगार मेरी तुलसा करेंगी।

हल्दी चढ़ेगी मांग भरेगी...
देखो होठों पे झूलेगी नथनियां।

देखो देवता...
देवियां भी आई और देवता भी आए।
साधु भी आए और सन्त भी आए...
और आई है संग में बरातिया।

देखो देवता...
गोरे-गोरे हाथों में मेहन्दी लगेगी...
चूड़ी खनकेगी ,वरमाला सजेगी।
प्रभु के गले में डालेंगी वरमाला।

देखो देवता...
लाल-लाल चुनरी में तुलसी सजेगी...
आगे-आगे प्रभु जी पीछे तुलसा चलेगी।
देखो पैरो में बजेगी पायलियां।

देखो देवता...
सज धज के मेरी तुलसा खड़ी है...
डोली मंगवा दो बड़ी शुभ घड़ी है।
देखो आंखों से बहेगी जलधारा।

देखो देवता...

विज्ञापन

tulsi vivah 2019

तुलसी माता की आरती
जय जय तुलसी माता, सब जग की सुख दाता...
।। जय ।।

सब योगों के ऊपर, सब लोगों के ऊपर...
रुज  से  रक्षा करके भव त्राता।
।। जय।।

बटु पुत्री हे श्यामा सुर बल्ली हे ग्राम्या...
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे सो नर तर जाता।
।। जय ।।

हरि के शीश विराजत त्रिभुवन से हो वंदित...
पतित जनों की तारिणी तुम हो विख्याता।
।। जय ।।

लेकर जन्म विजन में आई दिव्य भवन में...
मानवलोक तुम्हीं से सुख संपत्ति पाता।
।। जय ।।

हरि को तुम अति प्यारी श्याम वरुण कुमारी...
प्रेम अजब है उनका तुमसे कैसा नाता।
।। जय ।।

बोलो तुलसी माता की जय….!!!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें