फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली 2019: धन की देवी लक्ष्मी माता के बारे में जानिए जरूरी बातें

Tue, 22 Oct 2019 08:36 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल कमल है और इसी वजह से इनको कमला भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली के त्यौहार में विशेष रुप से माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है जिनके साथ भगवान विष्णु और भगवान गणेश की उपासना भी की जाती है।माता लक्ष्मी से सुख-शांति की प्रार्थना की जाती है और साथ ही धन की भी कामना की जाती है जिससे व्यक्ति के जीवन में कभी भी धन की कमी ना रहें। आइए दिवाली के इस पावन पर्व पर जानें मां लक्ष्मी के बारे में ऐसी कई अहम बातें जो पूजन के समय आपके काम आ सकती हैं।

विज्ञापन

देवी लक्ष्मी का प्रिय फूल कमल है और इसी वजह से इनको कमला भी कहा जाता है।तस्वीरों में माता लक्ष्मी के हाथों में भी कमल का पुष्प होता है। सागर से जन्मे होने पर इनका प्रिय फूल भी कमल है जो खुद जल से जन्मा है।देवी लक्ष्मी की मूर्तियों में हाथी का होना जल और जीवन को दर्शाता है। देवी लक्ष्मी का संबंध जल से है और हाथी का वर्षा से है। देवी लक्ष्मी पर जल बरसाता हुआ हाथी अन्न,धन और समृद्धि को दर्शाता है।

 
विज्ञापन

देवी लक्ष्मी की सवारी उल्लू है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी ने उल्लू को अपना वाहन बनाकर धरती की परिक्रमा की थी तब से लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू हो गया। देवी लक्ष्मी की बड़ी बहन अलक्ष्मी हमेशा देवी लक्ष्मी के साथ होती है इसलिए जहां सिर्फ लक्ष्मी का वास होता है वहां सुख शांति नहीं होती है। इसलिए कहा जाता है कि लक्ष्मी के साथ विष्णु की भी पूजा की जानी चाहिए क्योंकि विष्णु के होने पर अलक्ष्मी दूर रहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें