Telugu Hanuman Jayanthi 2021 Date: तेलुगु पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि के दिन कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हनुमान जंयती का पर्व मनाया जा रहा है। यहां ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव के अंशाावतार हनुमान जी का जन्म हुआ था। वे मां अंजनी के लाल और पवन पुत्र हैं। हनुमान जयंती देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तिथि पर मनाई जाती है। जहां देश के कई राज्यों में हनुमान जयंती चैत्र पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है। तो वहीं कुछ राज्यों में यह कार्तिक कृष्णपक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाई जाती है।
हनुमान जी को प्रसन्न करने के उपाय
हनुमान जी को प्रसन्न करने का प्रमुख उपाय है अपने घर में नित्यप्रति राम नाम का गुणगान करते रहना, राम भक्तों की रक्षा करने के लिए हनुमान सदैव तत्पर रहते हैं इन्होने सभी नौ ग्रहों को राक्षस राज रावण से मुक्त कराया था जिसके फलस्वरूप शनि सहित सभी ग्रहों का वरदान है कि, हनुमान भक्त प्राणी को ग्रहों के दोष-मारकेश अथवा मरणतुल्य कष्ट देने वाले ग्रहों की दशादि का दोष नहीं लगेगा।