फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sita Navami 2023: सीता नवमी पर जरूर करें माता सीता की ये आरती, सभी मनोकामनाएं जल्द होंगी पूरी

Sat, 29 Apr 2023 07:24 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sita Mata Aarti Lyrics:  जो व्यक्ति मां जानकी की पूजा अर्चना भक्ति भाव से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी होती हैं, लेकिन माता सीता की पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक उनकी आरती न की जाए। 
विज्ञापन
Sita Navami - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sita Mata Aarti Lyrics: पंचांग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को सीता नवमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अप्रैल 2023, शनिवार को सीता नवमी मनाई जा रही है। मान्यता है कि इस दिन सीता माता का जन्म हुआ था। इस दिन को सीता नवमी या जानकी नवमी के नाम से जाना जाता है। माता सीता देवी लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं। मान्यताओं के अनुसार जिस घर में मां जानकी की पूजा अर्चना की जाती है, उस घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है। जो व्यक्ति मां जानकी की पूजा अर्चना भक्ति भाव से करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं बहुत जल्द पूरी होती हैं, लेकिन माता सीता की पूजा तब तक अधूरी मानी जाती है जब तक उनकी आरती न की जाए। ऐसे में यदि आप माता सीता का आशीर्वाद पाना चाहते है, तो उनकी ये विशेष आरती जरूर करें...

विज्ञापन

सीता माता की आरती

सीता माता की आरती
आरति श्रीजनक-दुलारी की। सीताजी रघुबर-प्यारी की।।
जगत-जननि जगकी विस्तारिणि, नित्य सत्य साकेत विहारिणि।
परम दयामयि दीनोद्धारिणि, मैया भक्तन-हितकारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।

सतीशिरोमणि पति-हित-कारिणि, पति-सेवा-हित-वन-वन-चारिणि।
पति-हित पति-वियोग-स्वीकारिणि, त्याग-धर्म-मूरति-धारी की।।
आरति श्रीजनक-दुलारी की।।

विमल-कीर्ति सब लोकन छाई, नाम लेत पावन मति आई।
सुमिरत कटत कष्ट दुखदायी, शरणागत-जन-भय-हारी की।।
आरती श्री जनक-दुलारी की। सीता जी रघुबर-प्यारी की।।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें