फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhanteras 2024: धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, इन चीजों की खरीदारी से धन-दौलत में होगी वृद्धि

Sun, 27 Oct 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhanteras 2024: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा की जाती है।
विज्ञापन
धनतेरस पर 100 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dhanteras 2024: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 29 अक्तूबर 2024 को धनतेरस है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और कुबेर देव की पूजा की जाती है। इससे साधक के धन धान्य में वृद्धि के योग बनते हैं। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान धन्वंतरि आरोग्यता के देवता हैं, उनकी आराधना से रोगों से मुक्ति प्राप्त होती हैं। 

विज्ञापन


भारत में धनतेरस के पर्व को अलग-अलग मान्यताओं के साथ मनाया जाता है, जो सभी के जीवन में पर्व की महत्ता को अधिक बढ़ता है। धनतेरस दिवाली उत्सव का पहला दिन होता है, जिसकी धूम भाई दूज तक देखने को मिलती हैं। हर साल की तरह इस साल भी धनतेरस की शुरुआत कई शुभ योग के साथ हो रही है।

ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल धनतेरस पर 100 साल बाद त्रिग्रही योग यानी त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। इन योगों के शुभ प्रभाव के साथ कुछ चीजों की खरीदारी से साधक की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आइए इनके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन

धनतेरस पर करें इन पांच चीजों की खरीदारी
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन सोना-चांदी से बने आभूषण खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे घर में बरकत व खुशहाली बनी रहती हैं। 
  • धनतेरस के दिन लक्ष्मी चरण को घर लाना और भी लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी के चरणों को घर में लाना उन्हें घर में निमंत्रण देने के समान होता है। इससे देवी प्रसन्न होती हैं।
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार धनतेरस के दिन खड़ा धनिया खरीदना बेहद शुभ होता है। इसे घर लाने के बाद धन की देवी मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इससे व्यापार में धन लाभ के योग बनते हैं।
  • मत्स्य पुराण के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने से घर में बरकत होती हैं। हिंदू धर्म में झाडू़ को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसकी खरीदारी से आर्थिक लाभ की संभावना बनी रहती हैं।
  • धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति खरीदना बेहद शुभ होता है। इससे परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है।

Dhanteras 2024: धनतेरस के दिन क्यों खरीदते हैं झाड़ू ? जानें इसका धार्मिक महत्व
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें