फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ये खास उपाय, माता रानी पूरी करेंगी हर मनोकामना

Tue, 24 Sep 2024 10:55 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर, शनिवार से शुरू हो रहे हैं और यह 12 अक्तूबर को समाप्त होंगे। शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी खुश होती हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। इसे देशभर में बड़े ही उत्साह और धूम-धाम से मनाया जाता है। नवरात्रि का यह पावन पर्व अश्विन अमावस्या के खत्म होने के अगले दिन से शुरू होता है। इस बार शारदीय नवरात्रि 3 अक्तूबर, शनिवार से शुरू हो रहे हैं और यह 12 अक्तूबर तक चलेंगे। नौ दिनों तब धूमधाम से मनाया जाने वाला यह त्योहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इन दिनों माता रानी की पूजा-अर्चना की जाती है और भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजन और तमाम तरह के उपाय करते हैं। शारदीय नवरात्रि के दौरान कुछ विशेष उपाय करने से माता रानी खुश होती हैं और आपकी हर मनोकामना पूरी करती हैं।

विज्ञापन


घर खरीदने के लिए करें ये उपाय
यदि आप खुद का घर बनाना या खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए नवरात्रि में मिट्टी का छोटा सा घर बनाकर पूजा स्थल में रख दें। ऐसा करने से माता रानी आपका ये सपना जल्दी सच करेंगी।

उन्नति के लिए उपाय
नवरात्रि के दौरान किसी भी दिन घर में तुलसी का पौधा लगाएं। अगर आपने घर में पहले से तुलसी का पौधा है, तो एक सिक्के के साथ अपनी मन्नत मांगें फिर इस सिक्के को तुलसी के नीचे मिट्टी में दबा दें। इससे आपकी उन्नति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।
विज्ञापन


गृह के कलेश दूर करने के उपाय
अगर आपने घर में हमेशा तनाव का माहौल रहता है तो नवरात्रि में नौ दिनों तक लगातार पान के पत्ते पर केसर को रखकर दुर्गा स्त्रोत और दुर्गा नामावली का पाठ करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होने लगेगा।

धन प्राप्ति के उपाय
अगर आपके साथ पैसों की समस्या रहती हैं तो आप नवरात्रि में एक पान के पत्ते पर गुलाब की कुछ पंखुड़ियां रखें और मां दुर्गा को अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से धन आगमन के रास्ते खुलते हैं। इस उपाय से आपको पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

तरक्की के लिए करें ये उपाय
नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में बढ़ोतरी करने के लिए नवरात्रि के दौरान आप एक पान का पत्ता लें और इसके दोनों तरफ सरसों का तेल लगा दें। इसके बाद इसे मां दुर्गा को अर्पित करें। पान के पत्ते को अपने सिर के पास रखकर सोएं। इसके बाद अगले दिन सुबह उठकर इस पान के पत्ते को किसी दुर्गा मंदिर के पीछे रख दें। ऐसा करने से नौकरी या व्यापार में आपकी सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें