फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shardiya Navratri Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन इस आरती से करें मां महागौरी की पूजा, हर मुराद होगी पूरी

Thu, 10 Oct 2024 05:44 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Shardiya Navratri Day 8 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Shardiya Navratri Day 8: आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जिसका समापन नवमी तिथि पर किया जाता है। इस बार 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है, और आज इसका आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन को महाष्टमी या दुर्गा अष्टमी भी कहा जाता है। इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाती है। वह भगवान शिव की अर्धांगिनी है, इसलिए  उनकी उपासना से महादेव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। इस दौरान कुछ लोग कन्या पूजन भी करते हैं।

मान्यताओं के अनुसार कन्या पूजन करने से परिवार में सुख-समृद्धि का वास होता है। साथ ही साधक पर मां दुर्गा की कृपा बनी रहती है। इस दौरान देवी की पूजा में आरती करना अति शुभ होता है। इससे पूजा का संपूर्ण फल मिलता है। ऐसे में आइए मां महागौरी की आरती के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महागौरी की आरती
 
जय महागौरी जगत की माया ।
जय उमा भवानी जय महामाया ॥
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहा निवास ॥
चंदेर्काली और ममता अम्बे
जय शक्ति जय जय मां जगदम्बे ॥
भीमा देवी विमला माता
कोशकी देवी जग विखियाता ॥
हिमाचल के घर गोरी रूप तेरा
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ॥
सती 'सत' हवं कुंड मै था जलाया
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ॥
बना धर्म सिंह जो सवारी मै आया
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ॥
तभी मां ने महागौरी नाम पाया
शरण आने वाले का संकट मिटाया ॥
शनिवार को तेरी पूजा जो करता
माँ बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ॥
'चमन' बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो
महागौरी माँ तेरी हरदम ही जय हो ॥

स्तुति मंत्र
श्वेते वृषे समरूढा श्वेताम्बराधरा शुचिः।
महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा।।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें