शारदीय नवरात्रि 2020: महागौरी की आरती
- फोटो : सोशल मीडिया
नवरात्रि का पावन पर्व समाप्ति की ओर है। यह पर्व 17 अक्तूबर से शुरु हुआ था और 25 अक्तूबर को समाप्त होगा। 24 तारीख को महा अष्टमी है इसे दुर्गाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माता के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी माता की पूजा से भक्तों के सभी तरह के पाप और कष्ट दूर हो जाते है। महाष्टमी के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। नवरात्रि के सातवें दिन मां महागौरी की यह आरती अत्यंत जरूरी होती है -
महागौरी की आरती
जय महागौरी जगत की माया ।
जया उमा भवानी जय महामाया ।।
हरिद्वार कनखल के पासा ।
महागौरी तेरा वहां निवासा ।।
चंद्रकली ओर ममता अंबे ।
जय शक्ति जय जय मां जगदंबे ।।
भीमा देवी विमला माता ।
कौशिकी देवी जग विख्याता ।।
हिमाचल के घर गौरी रूप तेरा ।
महाकाली दुर्गा है स्वरूप तेरा ।।
सती ‘सत’ हवन कुंड में था जलाया ।
उसी धुएं ने रूप काली बनाया ।।
बना धर्म सिंह जो सवारी में आया ।
तो शंकर ने त्रिशूल अपना दिखाया ।।
तभी मां ने महागौरी नाम पाया ।
शरण आनेवाले का संकट मिटाया ।।
शनिवार को तेरी पूजा जो करता ।
मां बिगड़ा हुआ काम उसका सुधरता ।।
भक्त बोलो तो सोच तुम क्या रहे हो ।
महागौरी मां तेरी हरदम ही जय हो ।।