फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि 2018: दुर्लभ संयोग के साथ शुरू होगी नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sat, 06 Oct 2018 01:25 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
navratri 2018
विज्ञापन

पितृ पक्ष के समाप्त होते ही 10 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएंगे। जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। इस बार ग्रह-नक्षत्रों के संयोग से कई शुभ संयोग बन रहे हैं। इस बार पिछले साल की तरह कोई भी तिथि क्षय नहीं होने से नवरात्रि पूरे 9 दिनों की रहेगी। जो सुख और संपदा  का संकेत है। जिससे सभी लोगों के लिए नवरात्रि फलदायी रहेगा। 19 अक्टूबर तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि में माता दुर्गा इस बार नौका पर सवार होकर आएंगी और सभी की मनोकामनाओं को पूरा करेंगी। वहीं विजयादशमी के दिन हाथी पर सवार होकर प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन



नवरात्रि 2018 पर शुभ संयोग
- इस बार शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक रहेंगे। इससे पहले साल 2018 में भी नवरात्रि 9 दिनों का था। साल 2019 में भी शारदीय नवरात्रि पूरे 9 दिनों तक रहेंगे।
विज्ञापन


-द्वितीय नवरात्र प्रथम नवरात्र के साथ ही बुधवार को पड़ रही है। एक नवरात्र कम होने के बावजूद नवरात्र के नौ ही दिन पड़ने वाले हैं।  

- इस बार शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ बुधवार को चित्रा नक्षत्र में हो रहा है। वहीं महानवमी का आगमन श्रवण नक्षत्र में होगा, इस दिन ध्वज योग है।  ऐसे में यह शारदीय नवरात्र सभी देश वासियों के लिए बहुत शुभ होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


- इस बार के नवरात्रि में 10 अक्टूबर से 18 अक्टूबर के बीच में राजयोग, द्विपुष्कर योग, अमृत योग ,सर्वार्थसिद्धि और सिद्धियोग का संयोग भी बन रहा है। इन 9 दिनों में नवरात्रि पूजा-पाठ और खरीदारी अत्यधिक शुभ और फलदायी रहेगी।


घट( कलश) स्थापना का शुभ मुहूर्त

सुबह - 06 बजकर 18 मिनट से 10 बजकर 11 मिनट तक रहेगा।
कलश स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त- ब्रह्म मुहूर्त से सुबह 7.56 मिनट तक
कुल अवधि- 3 घंटे 52 मिनट
महाअष्टमी- 17 अक्टूबर
महानवमी- 18 अक्टूबर
विजयादशमी (दशहरा) -19 अक्टूबर 2018


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें