शनि चालीसा
शनि देव की कृपा प्राप्ति के लिए शनि जयंती पर शनि चालीसा का पाठ करना चाहिए। इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
शिव जी और हनुमान जी की पूजा
शनि जयंती पर शिव जी और हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव जी और हनुमान जी के भक्तों पर शनि देव की बुरी दृष्टि नहीं पड़ती है।
इन चीजों का करें दान
शनि जयंती पर अपनी श्रद्धा अनुसार दान करना चाहिए। इससे जातक की समस्याओं का निवारण होता है। साथ ही कुंडली से शनि दोष भी कम होने लगता है। इस दौरान जूते, चप्पल, काले रंग का छाता आदि का दान करें।
पीपल के पेड़ की पूजा
शनि जयंती पर शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए पीपल के पेड़ की पूजा करें। इस दौरान पेड़ के पास सरसों का तेल वाला पांच दीया जलाएं। इससे शनि देव प्रसन्न होते हैं।
शनिदेव के प्रमुख मंत्र
शनि जयंती पर कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए इन मंत्रों को जान लेते हैं-
शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।
शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।
शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।
शनि पीड़ाहर स्तोत्र
सुर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रिय: ।
दीर्घचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि: ।।
तन्नो मंद: प्रचोदयात ।।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।