फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Amavasya : साल 2019 की पहली शनि अमावस्या आज, गलती से भी न करें ये 5 काम

Sat, 05 Jan 2019 12:24 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शनि अमावस्या 2019
विज्ञापन

हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने अमावस्या तिथि आती है जिसका काफी महत्व होता है। साल 2019 की पहली अमावस्या 5 जनवरी को पौष माह की है। यह अमावस्या शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या या शनिश्चरी अमावस्या भी कहते हैं। शनि अमावस्या के दिन गंगा स्नान,दान और पुण्य का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी शनि अमावस्या के दिन दान और गंगा स्नान करता है उसकी कुंडली से शनि और पितृ दोष दूर हो जाते हैं। न सिर्फ शनि दोष से छुटकारा मिलता है बल्कि कुंडली में अशुभ काल सर्प और राहू-केतु के योग से भी निजात मिलती है। शास्त्रों में शनि अमावस्या के दिन कुछ उपाय और सावधानियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

विज्ञापन


1- अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व होता है इसलिए इस अगर आपके के दरवाजे कोई भी गरीब व्यक्ति आए तो उसका निरादर न करें। उसको यथासंभव दान दें।

2- अमावस्या के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

3- अमावस्या के दिन अपने परिवार के बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए और महिलाओं को कड़वी बातें बोलने से बचना चाहिए।

4- अमावस्या वाले दिन कभी भी भूलकर श्मशान नही जाना चाहिए।

5- अमावस्या के दिन यौन संबंध बनाने से परहेज करें। 

शनि अमावस्या पर जरूर करें ये काम

शनि अमावस्या पर शनि के बीज मंत्र ऊं प्रां प्रौं स: शनैश्चराय नम: और ऊं शं शनैश्चराय नम: का जप करने के बारे में बताया गया है। इसके अलावा इस दिन उड़द दाल और तिल के तेल का दान करना चाहिए इससे पितृ दोषों से छुटकारा मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें