फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 अगस्त को है सावन महीने की शिवरात्रि, भूलकर भी ना करें ये 5 काम

Tue, 07 Aug 2018 02:54 PM IST
धर्म डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

9 अगस्त 2018, गुरुवार को सावन महीने की मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ शिवलिंग रुप में प्रगट होते हैं। मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि को माना गया है। इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल और ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करना शुभ होता है। लेकिन कई बार भूलवश शिवलिंग की पूजा करते समय   ऐसी भूल हो जाती है जिसके कारण पूजा सफल नहीं होती है।

विज्ञापन


शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय कभी भी भूलकर काले कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में इसे वर्जित माना गया है।

शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस जगह से चढ़ा हुआ चल बाहर की तरफ आए उसे लांघना नहीं चाहिए।

शिवलिंग की पूजा करते समय भूलकर भी सिंदूर, तिल और हल्दी नहीं चढ़ना चाहिए।

इस दिन अन्न ग्रहण नहीं करना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए इससे भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें