सावन का पवित्र महीना चल रहा है और 9 अगस्त 2018 को मासिक शिवरात्रि मनाई जाएगी। मासिक शिवरात्रि भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। इस बार मासिक शिवरात्रि चतुर्दशी को पड़ रही है। ऐसी मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ शिवलिंग रुप में प्रगट होते हैं। इसी दिन सभी देवी-देवता पहली बार शिवलिंग की पूजा की थी।
पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सावन के महीने में शिवभक्त कांवड ले जाते हैं और भगवान शिव के पवित्र धामों पर जलाभिषेक करते हैं। इस दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाता है। प्रदोष काल का समय सूर्यास्त से लेकर आधी रात के बीच का समय होता है। शिव जी का रुद्राभिषेक प्रदोष काल में करने पर हर मनोकामना पूरी होती है। इस बार मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त 8 अगस्त को रात्रि के 12 बजकर 09 मिनट से 9 अगस्त के दोपहर के 1 बजकर 2 मिनट तक है जबकि प्रदोष काल शाम 7 बचकर 1 मिनट से रात के 9 बजकर 11 मिनट तक है।