Sawan 2024: हिंदू धर्म में सभी ऋतुएं अपना अलग महत्व रखती हैं। इनमें वर्षा ऋतु को सबसे खास माना गया है। वर्तमान में इसकी शुरुआत हो चुकी है और देशभर में मानसून जारी है। बता दें वर्षा ऋतु के दौरान सावन माह भी पड़ता है, जो पूजा पाठ और धार्मिक अनुष्ठान के लिए बेहद शुभ होता है। इस दौरान महादेव की पूजा करने से मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होती है। इससे सुख-समृद्धि के योग बनते हैं। वहीं इस साल 22 जुलाई 2024 से सावन माह की शुरुआत हो रही है। इस माह में मां पार्वती और शिव जी की एक साथ पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। हालांकि इस माह में शनिदेव की पूजा करना भी लाभदायक होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शनि देव की पूजा करनी चाहिए, इससे वह प्रसन्न होते हैं। इस दौरान कुछ खास उपाय करने से न्याय के देवता शनिदेव की कृपा बनी रहती है। वहीं दान करना भी बेहद शुभ होता है। माना जाता है कि दान करने से व्यक्ति के भाग्य में वृद्धि होती है। इसके अलावा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सावन माह में किन चीजों का दान करना चाहिए।