फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2021: सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

Tue, 27 Jul 2021 06:35 AM IST
विनोद शुक्ला संदीप कुमार भार्गव, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली

सार

  • सावन में विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्त की सभी मनोकामनाएं जल्दी ही पूरी होती हैं।
विज्ञापन
Sawan 2021: भगवान शिव की पूजन करते भक्त।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

25 जुलाई 2021 से सावन मास आरंभ हो गया है। पहला सोमवार 26 जुलाई 2021अति शुभ माना गया है। धर्म ग्रंथों के अनुसार सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना का दिन माना जाता है। इस दिन इनकी पूजा विधि-विधान से करने पर विशेष फल की प्राप्ति होती है और भक्त की सभी मनोकामनाऐं जल्दी ही पूरी होती हैं। भगवान शिव की कृपा से गरीब भी अमीर बन जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपकी हर इच्छा पूरी हो और आप भी धनवान बनें तो सोमवार के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करें.... 
विज्ञापन


मेष
इस राशि के जातक सोमवार के दिन जल में गुड़ मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें अथवा जल में कुंकुम मिलाकर भी शिव का अभिषेक कर सकते हैं। शिव पंचाक्षर मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी किस्मत जल्दी ही चमक जाएगी।

वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए दही से भगवान शिव का अभिषेक शुभ फल देता है। इससे धन संबंधी समस्या का निदान होता है। साथ ही भगवान शिव की स्तुति करें व बिल्व पत्र भी चढ़ाएं तो और जल्दी फल प्राप्त होगा।
विज्ञापन


मिथुन  
राशि के जातक गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक हर सोमवार को करें तो जल्दी ही उनकी हर मनोकामना पूरी होगी। भगवान शिव को धतूरा भी चढ़ाएं। आपको मालामाल होने से कोई नहीं रोक सकता है।

कर्क
कर्क राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार शक्कर मिला हुआ दूध भगवान शिव को चढ़ाएं। साथ ही आंकड़े के फूल भी अर्पित करें। इस उपाय से कुछ ही दिनों में आपका भाग्य चमक जाएगा।

सिंह  
सिंह राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करें तथा शिव अमृतवाणी सुनें। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी और जल्दी ही आपके पास वो सब होगा जो आप चाहते हैं।

कन्या  
राशि के जातकों को भांग मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए इससे यदि इन्हें कोई रोग होगा तो वह समाप्त हो जाएगा और अपेक्षित धन लाभ भी अवश्य होगा।

तुला
इस राशि के जातक भगवान शिव का गाय के घी और इत्र या सुगंधित तेल से अभिषेक करें। साथ ही केसर मिश्रित मिठाई का भोग भी लगाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।

वृश्चिक
हद मिश्रित जल से भगवान शिवजी का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है। शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते हैं।

धनु
इस राशि के जातकों को दूध में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साथ ही शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करना इनके लिए लाभदायी रहेगा। इससे इन्हें धन लाभ अवश्य होगा।

मकर
अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से शिव जी का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी। भगवान शिव को बिल्व पत्र भी चढ़ाएं। जल्दी ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

कुंभ 
इस राशि के व्यक्तियों को हर सोमवार नारियल के पानी या सरसों के तेल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। इससे इन्हें धन लाभ होगा और हर मनोकामना पूरी होगी।

मीन
इस राशि के जातक पानी में करेंगे भगवान शिव केशर मिलाकर भगवान शिव जी का अभिषेक करें। इस उपाय से इन्हें वह सबकुछ मिलेगा और भगवान शिव का पूर्ण आशीर्वाद भी मिलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें