फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवलिंग पर दीपक जलाने के होते हैं कई फायदे

Sat, 03 Aug 2019 04:30 PM IST
कशिश मिश्रा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सावन 2019
विज्ञापन

भोलेनाथ की पूजा मन से की जाए तो वह शीध्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। देवों के देव महादेव की पसंद भी बाकी देवताओं से अलग है। उन्हें वनस्पतियों से सबसे प्यार है। जैसे भांग, धतूरा, बेलपत्र, समी का पत्ता, गंगाजल, गन्ने का रस आदि। इसके साथ ही शिवजी के समाने दीपक जलाने से भी प्रसन्न होते हैं।

शास्त्रों में शिवजी के सामने दीपक जलाने का अलग महत्व बताया गया है। कहते हैं अगर कोई व्यक्ति शिवलिंग पर घी का दीपक जलाता है तो वह श्रेष्ठ गति को प्राप्त करता है।

अगर कोई लकड़ी से बने दीपक में घी डालकर जलाता हैं तो उसके ऊपर शिव जी की विशेष कृपा बनी रहती है। उसके पर सैकड़ों वर्षों तक शिव जी की कृपा बनी रहती है।

अगर कोई महिला या पुरुष कार्तिक के महीने में शिव जी को दीपक जलाता है तो वह स्वर्गलोक में स्थान प्राप्त करता है। 

शिव जी का स्वभाव बहुत ही दयालु है वह अपने भक्तों की हर एक पुकार को सुनते हैं। शीध्र ही उनके सारे कष्ट को दूर कर देते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें